फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Some irregularities found in a medical store during inspection

Ghazipur News: निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर में पाई कुछ अनियमितताएं

Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Some irregularities found in a medical store during inspection
गाजीपुर। अल्कोहलयुक्त औषधियों एवं टिंचर का शराब के रूप में दुरुपयोग रोके जाने के लिए औषधि निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य एवं आबकारी निरीक्षक राहुल सरोज ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर के मिश्रबाजार एवं सिंचाई विभाग चौराहा क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इससे संबंधित औषधियों की जांंच की गई। औषधि निरीक्षक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिश्रबाजार में संचालित कृष्णा मेडिकल एजेंसी, शांति मेडिकल स्टोर, मेडिकल ट्रेडर्स, शुभम एजेंसी की जांच की गई। इसके साथ ही सिंचाई विभाग चौराहा पर संचालित रोमी मेडिकल स्टोर एवं श्री लक्ष्मी फार्मा की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में कुछ अनियमितताएं पाई गई है। इसे निरीक्षण प्रपत्र पर अंकित करते हुए सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मंडल को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश पांडेय ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक में कहा है कि औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्य ने मय फोर्स मिश्रबाजार स्थित न्यू मार्केट दवा मंडी में दुकानों की जांच की। उनकी तरफ से भय का माहौल बनाया गया और हमारे सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। कहा कि पहले कभी भी जांच हुई है हम लोगों ने हमेशा सहयोग किया है। हम सभी केमिस्ट अपनी दुकानों की जांच कराने के लिए तैयार हैं लेकिन जांच के नाम पर दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न की एसोसिएशन निंदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed