फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Solver taking high school English exam and principal arrested

Ghazipur News: हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहा साॅल्वर और प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Solver taking high school English exam and principal arrested
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पकड़े गये-----प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव,  भगेलू दास इंटर कॉलेज करूई
गाजीपुर/मरदह/दुल्लहपुर। करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलूदास इंटर कॉलेज में सोमवार को दूसरे के स्थान पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते हुए सॉल्वर शिवम यादव को एसटीएफ वाराणसी ने गिरफ्तार किया है। शिवम यादव तीन दिन से हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक और अन्य जांच से बचाने के एवज में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव ने 40 हजार रुपये लिए थे। इस आरोप में प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ दुल्लहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन




एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हाईस्कूल की प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में भगेलूदास इंटर काॅलेज का प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव नकल करा रहा है। इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह और मनोरमा सिंह के साथ भगेलूदास इंटर कॉलेज में चेकिंग की गई। कक्ष संख्या 12 में परीक्षार्थी शुभम यादव के स्थान पर मऊ जनपद के सरायलखंसी क्षेत्र के कंधेरी गांव का शिवम यादव कॉपी लिख रहा था। पूछताछ में शिवम यादव ने बताया कि करुई निवासी प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव की मिलीभगत से वह तीन दिन से परीक्षा दे रहा है। किसी भी दिन उसकी बायोमेट्रिक व अन्य जांच नहीं हुई। इसके लिए प्रधानाचार्य ने 40 हजार रुपये लिए थे। दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि सॉल्वर शिवम यादव और प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हिंदी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा दे चुका था सॉल्वर, एजेंसियों को नहीं लगी भनक



गाजीपुर। एसटीएफ जैसी एजेंसियां और जिला प्रशासन का तंत्र भी यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया की सेंधमारी नहीं रोक पाया। निगरानी व्यवस्था को चुनौती देते हुए सॉल्वर शिवम यादव हाईस्कूल की तीन दिन से परीक्षा दे रहा था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि केंद्र में प्रवेश के दौरान उसकी जांच तक नहीं होती थी। प्रधानाचार्य का इतना प्रभाव था कि सॉल्वर की कोई जांच तक नहीं करता था। हालांकि गिरफ्तार सॉल्वर और प्रधानाचार्य से टीम पूछताछ में जुटी हुई है, जिससे नकल के इस पूरे खेल का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






मोबाइल, ओएमआर शीट व पुस्तिका बरामद

गाजीपुर। एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सॉल्वर शिवम यादव और प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव के पास से दो मोबाइल, एक आधार कार्ड, एक ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका भी बरामद हुई। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र, एक प्रवेश पत्र भी मिला। सॉल्वर के गिरफ्तार होने के बाद टीम परीक्षा केंद्र को लेकर सक्रिय हो गई है।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पकड़े गये-----प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव,  भगेलू दास इंटर कॉलेज करूई

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पकड़े गये-----प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव,  भगेलू दास इंटर कॉलेज करूई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed