फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far only 71 schools have completed the U-DIS form

अब तक सिर्फ 71 विद्यालयों ने ही यू-डायस प्रपत्र किया पूरा

Fri, 27 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
So far only 71 schools have completed the U-DIS form
प्रदेश के सभी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों की यू-डायस प्रपत्र के माध्यम से कुंडली तैयार कराई जा रही है। इन विद्यालयों में शुक्रवार तक सिर्फ 71 विद्यालयों ने ही यू-डायस प्रपत्र पूर्ण किया था। जबकि एक हजार से अधिक विद्यालयों ने इसे अभी पूरा नहीं किया है। ऐसे में निर्धारित अवधि में इसे पूरा कर पाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित राजकीय, वित्तपोषित और वित्तविहीन विद्यालयों के अलावा संस्कृत विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, मदरसा, केंद्रीय विद्यालय एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को यू-डायस प्रपत्र भरना है। इस संबंध में अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय का निर्देश सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के पास भेजा जा चुका है। इस तरह का निर्देश डीआईओएस डा. ओपी राय को भी प्राप्त हुआ है। इस निर्देश के क्रियान्वयन के लिए उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश भेजा है। इस आदेश में 31 मई तक प्रत्येक विद्यालय को अपने विद्यालय की सारी सूचनाओं को डाटा कैप्चर फार्मेट पर पूर्ण कर यू-डायस पोर्टल पर इंट्री कराना अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद शुक्रवार तक इस डाटा इंट्री की प्रगति काफी कम थी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1124 में 28 राजकीय विद्यालय, 96 वित्तपोषित, 924 वित्तविहीन, 74 मदरसा और एक-एक नवोदय और केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में सिर्फ 71 विद्यालयों ने ही शुक्रवार तक यू-डायस प्रपत्र पूर्ण किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने यू-डायस डाटा इंट्री की प्रगति की धीमी रफ्तार को देखकर सभी प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि अगर निर्धारित तिथि तक यह कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रपत्र में भरी जाती है विद्यालय की संपूर्ण जानकारी
गाजीपुर। यूनीफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फार एजुकेशन (यू-डायस) प्रपत्र में विद्यालय की संपूर्ण जानकारी की इंट्री की जाती है। इसमें विद्यालय की भौतिक सूचनाएं, छात्र नामांकन, शिक्षक विवरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विवरण, वार्षिक परीक्षा, स्कूल सुरक्षा, मान्यता, विद्यालय की बनावट और प्रकार की सूचनाएं दर्ज होती है। इसके अलावा छात्रावास, पढ़ाई का माध्यम, छात्रों का विवरण, मूल्यांकन, गुणवत्ता सहित अन्य सभी विद्यालय से जुडी जानकारी इस प्रपत्र में भरी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed