फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SO beat up BJP worker for abusing him

एसओ ने गाली देने पर बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा

Sun, 30 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
SO beat up BJP worker for abusing him
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद का मुआयना करने पहुंचे एसओ ने पहले एक भाजपा कार्यकर्ता को गाली दे दी। जवाब में कार्यकर्ता ने भी गाली दे दी। इससे गुस्साए एसओ ने पीटकर भाजपा कार्यकर्ता को लाकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बिथरिया गांव निवासी दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद था। गांव के ही रामप्रवेश उर्फ खुन्नू गिरी का परिवार मुंबई रहता है। लाकडाउन में परिवार गांव आया हुआ है। रामप्रवेश अभी भी मुंबई में ही हैं। रामप्रवेश के परिवार द्वारा एक जमीन पर लगभग 40 वर्ष से पशुओं को बांधा जाता है। वहीं, दूसरे पक्ष के चानी गिरी द्वारा विरोध किया जा रहा था। तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया गया था। रविवार को दूसरे पक्ष की एक महिला द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। बताया गया है कि विवाद की सूचना पर पहुंचे एसओ ने बिना मामले की जानकारी के ही खुन्नू गिरी की पत्नी संगीता देवी को गालियां देना शुरू कर दिया। यह देख महिला के पुत्र और भाजपा कार्यकर्ता रोहित गिरी ने गाली देते हुए एसओ का कालर पकड़ लिया, जिससे गुस्साए एसओ ने युवक को जमकर पीटा। इस मामले में सीओ भुड़कुड़ा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना के बाद पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed