फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Snake sitting under the cot bit the girl, death

Ghazipur News: चारपाई के नीचे बैठे सांप ने बालिका काे डसा, मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Snake sitting under the cot bit the girl, death
सुबह चारपाई से उतरते समय हुई घटना, पोस्टमार्टम को भेजा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के ततारपुर गांव में सुबह चारपाई से उतरते समय सर्पदंश से बालिका की मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
तेतारपुर निवासी हरिश्चंद्र राजभर की पुत्री अंशिका राजभर (10) प्रतिदिन की तरह रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में लगी चारपाई पर सोई गई। सुबह नींद टूटने पर वह चारपाई से जैसे ही उतरी वही बैठे सांप ने पैर में उसे तीन-चार जगह डस लिया। बालिका सांप देखकर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए ले जाने लगे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका पांच बहनों में तीसरे नंबर पर थी और कक्षा पांच की छात्रा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चंद्रेश राजभर अपने पत्नी मीरा राजभर के साथ नोएडा स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्य कर अपना जीवन यापन करते हैं। बालिका अन्य परिवार वालों के साथ गांव पर रहती थी। पुत्री की मौत की जानकारी मिलते ही वह से घर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया घटना संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed