Ghazipur: सो रहे मजदूर के सिर पर सिलबट्टे को 11 बार पटका, अस्पताल में मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद नई बस्ती में एक मजदूर की 11 बार सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी गई। घटना सीसीटीवी में कैद है। निर्मम हत्याकांड का कारण साफ नहीं है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद नई बस्ती में एक मजदूर की 11 बार सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी गई। घटना सीसीटीवी में कैद है। निर्मम हत्याकांड का कारण साफ नहीं है। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। घटना स्थल पर एसपी ओमवीर सिंह पहुंचे और जायजा लिया।
सकलेनाबाद नई बस्ती निवासी संजय राजभर (45) मजदूरी करता था। परिवार के लोगों के मुताबिक वह रोज की तरह खाना-पीना खाकर छत पर सोने चला गया। देर रात घर के मुख्य दरवाजे से घुसे एक शख्स ने सिलबट्टे से उसके सिर पर वार करना शुरू कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
फुटेज में शख्स 11 बार सिलबट्टे से सिर पर वार करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही घर से बाहर आने और बाइक से जाते हुए भी नजर आ रहा है। फुटेज के आधार पर संबंधित आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं, परिवार के लोग घटना स्थल पर चीख-पुकार सुनकर दौड़े और आनन-फानन रात में ही जिला अस्पताल लेकर गए थे।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव लेकर परिवार के लोग घर पहुंचे। सूचना मिलते ही सीओ गौरव कुमार गांव पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।