फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six health workers including three doctors found absent

तीन डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित

Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six health workers including three doctors found absent
रेवतीपुर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने और मरीजों को मिलने वाली सुविधा की हकीकत जानने के लिए शनिवार को एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डॉक्टरों सहित छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित होने के संबंध में जवाब देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना मिली की सीएचसी समय से नहीं संचालित होता है। ऐसे में मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस पर सीएमओ ने एसीएमओ को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टरों की उपस्थिति और अनुपस्थिति संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लैब का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इसके बाद आपातकालीन कक्ष में पहुंचे। जहां बेड और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। परिसर में गंदगी मिलने पर भड़क गये और साफ-सफाई को निर्देश दिया। पानी की व्यवस्था समुचित तरीके पर न होने पर इन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज सिंह ने बताया कि प्रसव गृह की जांच की गई। वहां पर सबकुछ ठीक मिला। इसके बाद ओपीडी में रखे उपस्थिति पंजिका के साथ ओपीडी के रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या का निरीक्षण किया। कर्मियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले मरीजों के तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सकीय कार्यों में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। इस संबंध में एसीएमओ डा. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट सीएमओ का सौंप दी जाएगी। बताया कि तीन चिकित्सक अनुपस्थित मिले। पता चला कि एक डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं, जबकि एक न्यायालय के काम से बाहर गए हैं और एक की रात में ड्यूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed