फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   six block education officer transferred

छह खंड शिक्षा अधिकारी स्थानांतरित

Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
six block education officer transferred
मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ के निर्देश पर जनहित में जिले के छह खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है। इनके स्थान पर अन्य जिलों से छह खंड शिक्षा अधिकारियों को यहां भेजा गया है। स्थानांतरण का आदेश अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्थानांतरण की जारी सूची में जिले के जिन खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें अविनाश कुमार को महोबा, राजेश कुमार सिंह को जौनपुर, महेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज, प्रभाकर यादव को जालौन, अखिलेश कुमार झा को बलिया और सुनील कुमार सिंह को ललितपुर भेजा गया है। जबकि अन्य जिलों से जिन खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण गाजीपुर किया गया है उनमें सुल्तानपुर से गुलाबचंद्र, अयोध्या से यज्ञ नारायण, बलिया से ओमप्रकाश दूबे, सोनभद्र से आलोक कुमार, मऊ से अशोक कुमार गौतम और आजमगढ़ से दीनानाथ साहनी शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार तक किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी को यहां से कार्यमुक्त नहीं किया गया था और न ही कार्यमुक्त होकर दूसरे जिले से यहां कोई आया है। जबकि स्थानांतरण आदेश में यह सख्त निर्देश था कि जिन खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए। जिन शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है वे पिछले तीन वर्ष से इस जिले में कार्यरत थे। नियमानुसार तीन या तीन वर्ष से अधिक समय तक एक जिले में रहने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों का ही स्थानांतरण किया गया है। चर्चा है कि जिनका स्थानांतरण हुआ है वे खंड शिक्षा अधिकारी चुनाव की आचार संहिता का हवाला देकर स्थानांतरण रुकवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed