फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SIT will investigate the Nonhara case

Ghazipur News: नोनहरा प्रकरण की होगी एसआईटी जांच

Mon, 15 Sep 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the Nonhara case
गाजीपुर। थाना नोनहरा अंतर्गत रुकुन्दीपुर में भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत तथा उससे संबंधित प्रकरण में शासन ने एसआईटी जांच बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने बताया कि शासन की ओर से मामले की जांच और ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। बताया कि जल्द ही एसआईटी की टीम जिले में आकर मामले की जांच शुरू करेगी। स्थानीय स्तर पर चल रही मामले की जांच भी जारी रहेगी। ताकि जांच की निष्पक्षता व पारदर्शिता बनी रहे। वहीं, जिलाधिकारी अविनाश कुमार मामले की जांच के लिए नियुक्त मजिस्ट्रेट व सीआरओ आयुष चौधरी शीघ्र ही नोटीफिकेशन जारी कर मामले जुड़े साक्ष्य व सबूतों व घटना से जुड़े गवाहों को तलब करेंगे। बता दें कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए रविवार को लखनऊ में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला था और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बाद ही शासन की ओर से नोनहरा कांड की एसआईटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल-गााजीपुर। भाजपा का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिला। इसमें जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह शामिल रहे। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोनहरा कांड के घटनाक्रम से अवगत कराया तथा निष्पक्ष जांच के आलावा पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिनिधि मंडल के सामने ही फोन से उप्र के पुलिस महानिदेशक को मामले की निष्पक्ष और त्वरित एसआईटी जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन


दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा लेकिन मामले को धर्म और जाति से न जोड़ें -पुलिस मीडिया सेल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोडिया ने कहा कि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस महकमा आश्वस्त है, लेकिन मामले को धर्म व जाति से नहीं जोड़ने की अपील भी उन्होंने की है। अपने वीडियो बयान में उन्होंने एसपी गाजीपुर की ओर से की गई कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट कर डीआईजी,वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने भी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए भरोसा दिया है कि मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जाएगी। कहा कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नोनहरा कांड को लेकर रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.ईजर राजा ने नया वीडियो बयान जारी किया। इसमें कहा कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों का गहन अवलोकन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अपने बयान में एसपी ने कहा कि लाठीचार्ज में शामिल छह पुलिस कर्मियों को निलंबित व पांच को लाइन हाजिर किया गया है। दोषियों को कतई बक्शा नही जाएगा। इसके अलावा उच्चस्तरीय जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर भी सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा और हर एक तथ्य का गहन परीक्षण किया जाएगा। कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सभी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed