{"_id":"8a218b082533e6626b44577fc5cae3be","slug":"sikh-community-celebrated-lights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को गुरुनानक देव जी का 546वां प्रकाशोत्सव महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के अन्य स्थानों पर भी गुरुनानक देव की जयंती मनाई गई। सिख धर्म के गुरु श्री गुरुनानक देव की जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के महाजन टोली गुरुद्वारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जालंधर से आए रागी सुखविंदर सिंह एवं उनके जत्थे की तरफ से गुरुवाणी का गायन किया गया।
उन्होंने गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि उन्होंने भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया। स्त्रियों को सम्मान दिया और जात-पात का भेदभाव मिटाया। आज उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज, देश एवं विश्व का कल्याण कर सकते हैैं। हर धर्म के लोगों ने लंगर चखा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश, शाहफैज स्कूल केे निदेशक नदीम अदहमी, अमरनाथ तिवारी, सुखवीर एग्रो के जीएम सलूजा, कोतवाल केके मिश्र, कैलाश वर्मा, बब्लू सिंह, गुरूप्रीत सिंह, सुमीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, कामता प्रसाद तथा सीताराम पांडेय उपस्थित थे।