फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Signature campaign started on various problems of the city

नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर का अभियान शुरू

Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign started on various problems of the city
शहर के फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान 2 अक्टूबर तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरा शहर जाम का दंश को झेल रहा है, जिसका प्रमुख कारण फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का न होना है। जहां से रोज करीब तीन लाख लोग रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करते हैं और क्रॉसिंग गिरने पर घंटों जाम में फंसे रहते हैं। बार-बार ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय को सूचित करने के बाद भी किसी प्रकार का कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले 10 सालों से शहर के मुख्य मार्गों की भी स्थिति बहुत खराब है, जिसके चलते आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। दस हजार हस्ताक्षर पूरा होने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में डब्लू प्रधान, अंजनी सिंह, अनिल सिंह, जैद सिद्दीकी, सूरज सिंह, इमरान अंसारी, मनीष पांडे, इंदीवर वर्मा, किशनदीप, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed