फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sibgatullah Ansari welcomed

सिबगतुल्लाह अंसारी का स्वागत किया

Mon, 06 Sep 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sibgatullah Ansari welcomed
स्वागत समारोह के दौरान संबोधित करते पूर्व विधायक शिवगतुल्लाह अंसारी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में अपने पुत्र मन्नू अंसारी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मुहम्मदाबाद के पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी का लोहिया भवन पर सोमवार को स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके पार्टी में आने से संगठन को खासी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि सिबगतुल्लाह अंसारी के पार्टी में शामिल होने से दल काफी मजबूत हुआ है। उनके आने से पार्टी जिले की सातों विधानसभा सीट पर अपना झंडा फहराएगी। सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि देश-प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह सरकार को हटाने में केवल और केवल समाजवादी पार्टी ही सक्षम है। जब से भाजपा सरकार आई है वह केवल लोगों की रोजी-रोटी छीनने और लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। स्वागत समारोह में विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, जैकिशन साहू, मन्नू अंसारी, सलमान अंसारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed