फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins after grand Kalash Yatra

भव्य कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Wed, 10 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins after grand Kalash Yatra
शादियाबाद। स्थानीय बाजार से बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पूर्व ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भव्य कलश यात्रा निकालकर गांव की परिक्रमा की गई। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर कस्बा शादियाबाद से शुरू हुई। कलश यात्रा गांव की चतुर्दिक परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथा वाचक पंडित दीपक शास्त्री महाराज ने कलश जल से अभिसंचित कर कथा का शुभारंभ किया। श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में भागवत कथा श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। कलयुग के प्रवेश करते ही राजा परीक्षित की बुद्धि का हरण हुआ और उन्होंने अज्ञानता वश तपस्या में लीन ऋषि के गले में सर्प डाल दिया। इस पाप से मुक्ति पाने को राजा परीक्षित ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण से ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। बताया कि सनातन धर्म में मनुष्य को पाप कर्म और असामाजिक कृत्यों को करने से रोकने के लिए पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में अनेक प्रसंग दिए गए हैं। इन प्रसंगों के श्रवण से जीवन में सात्विकता आती है। सात्विक जीवन ही व्यक्ति को पुण्य की ओर ले जाता है और जो व्यक्ति पुण्य कर्म करता है। वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कलयुग में केवल कथा ही मनुष्य की व्यथा दूर कर सकती है। विजय कश्यप, अमित कश्यप, बबलू पटवा, संगम, राहुल, अनिल, गुड्डू, पवन, नरसिंह, दीपू, संतोष, सुभाष सेठ, पिंटू एवं समस्त ग्राम वासियी सहयोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed