{"_id":"59d27c4e4f1c1baa538b5440","slug":"shotgun-rifle-shot-dead-home-guards-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की राइफल से चली गोली, होमगार्ड की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की राइफल से चली गोली, होमगार्ड की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के गोराबाजार स्थित बाल सुधार गृह परिसर में सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे ड्यूटी पर तैनात सिपाही की राइफल से चली गोली से होमगार्ड की मौत हो गई और सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सोमेन वर्मा, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को राइफल के साथ हिरासत में ले लिया। सफाईकर्मी की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बाल सुधार गृह परिसर में गांधी जयंती पर झंडारोहण के बाद नंदगंज थाने के भोआलपुर निवासी होमगार्ड शिवमूर्ति यादव (55), पुलिस लाइन से संबद्ध सिपाही संजय यादव और गोराबाजार निवासी सफाईकर्मी सुनील रावत (32) बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सिपाही संजय यादव की सरकारी राइफल से गोली चल गई, जो शिवमूर्ति की जांघ और कमर के बीच से चीर कर पास में बैठे सफाईकर्मी सुनील रावत के पेट में जा लगी। इससे शिवमूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही बाल सुधार गृह परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को राइफल के साथ हिरासत में ले लिया।