फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shot fired for connecting wire, young man injured

तार जोड़ने को लेकर चली गोली, युवक घायल

Tue, 20 Oct 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shot fired for connecting wire, young man injured
गाजीपुर। नगर कोतवाली के हुसैनपुर सकरा गांव में मंगलवार की रात करीब नौ बजे बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ गई और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। ऐसे में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर फायरिंग झोंक दिया गया। गोली एक युवक के हाथ में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्तपाल ले आई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने घायल पूछताछ करने के साथ कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी अश्वनी और दूसरे पक्ष के लोगों से बिजली का तार जोड़ने को लेकर देर रात कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया। अभी ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक दूसरे पक्ष की ओर से फायर झोंक दिया गया। गोली अश्वनी के हाथ में जा लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि युवक को गोली हाथ में लगी है। वह खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश के साथ धर-पकड़ के लिए कोतवाली पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed