{"_id":"f8194ffcfd0000fa16444d8bf1a36c7f","slug":"short-circuit-fire-in-the-clothes-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से कपड़े की दूकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से कपड़े की दूकान में लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 14 Mar 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की दो घटनाओं से शनिवार को हजारों का नुकसान हो गया। एक तरफ जहां यूसुफपुर बाजार में कपड़े की दूकान में आग लग गई, वहीं बहादुरगंज के मौजपुर मौजा में लगी आग से आधा 8 झोपडि़यां राख हो गई। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
युसूफपुर बाजार निवासी सरदार गोपाल सिंह के मकान में नीचे कपड़े की दूकान है। शुक्रवार की रात वह दूकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे शार्टसर्किट से दूकान में आग लग गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दूकान से धुंआ निकलता देख तत्काल इसकी जानकारी गोपाल सिंह को दी। जानकारी होते ही वह कमरे से बाहर निकले और आनन-फानन में दूकान खोला तो देखा कि अंदर रखे कपड़ों से आग की लपटें उठ रही थीं। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। उधर कासिमाबाद थाना के सुरवत गांव के मौजपुर मौजा में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से मुन्ना राम की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने पन्ना, चुन्नू, योगेंद्र एवं सिद्धि की झोपड़ी को भी अपनी आगोश ले लिया।
झोपडि़यों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में झोपडि़यों में रखा गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। जबकि चुन्नू का 5 हजार नकदी भी आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना के बाद पीडि़त खुले आसमान के नीचे आ गए है।