{"_id":"60cf53378ebc3e356970f108","slug":"shop-ghazipur-news-vns595852724","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण को मिली सस्ते गल्ले की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरदह ब्लाक के हैदरगंज गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर कतारबद्ध ग्रामीण।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
मरदह। हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को हुई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन की बैठक में श्रवण राजभर को दुकान आवंटित की गई। इस दौरान कराए गए चुनाव में 560 कार्डधारकों में श्रवण राजभर को 353 एवं रामजीत राजभर को 207 लोगों का समर्थन मिला। 146 लोगों के अधिक समर्थन से श्रवण को दुकान आवंटित हो गई। एक वर्ष से दुकान अनियमितता के आरोप में निलंबित चल रही थी। कार्डधारकों को दूसरे गांव से राशन लेने जाना पड़ता था। श्रवण राजभर ने कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाला खाद्यान्न कार्डधारकों में शत-प्रतिशत वितरित किया जाएगा। किसी गरीब के हक में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, एडीओ सहकारिता बृजबिहारी सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रामनगीना पाल, राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अंजनी कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज मटेहू कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान रामायन यादव, राजेश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, बालेश्वर चौहान, अवधेश राजभर, उदयभान राजभर, मनोज राम, मटरू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।