फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   shivratri puja

शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 07 Mar 2016 11:24 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो, अमर उजाला
गाजीपुर/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
shivratri puja
शिवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला
 महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सबसे अधिक भीड़ पौराणिक महत्व वाले महाहर महादेव में उमड़ी। इसके अलावा शहर से लेकर देहात क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन, पूजन का दौर चलता रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख मंदिरों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी।
विज्ञापन


शहर के गोराबाजार स्थित महादेवा मंदिर, रायगंज में अमरनाथ मंदिर, चीतनाथ में कोटेश्वरनाथ महादेव, लालदरवाजा में महादेव मंदिर, नवाबगंज स्थित बूढ़े महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। ददरीघाट स्थित मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन, पूजन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


मरदह क्षेत्र में महाहर धाम में बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने महाहर महादेव का जलाभिषेक किया। करीमुद्दीनपुर और दुबिहा संवाददाता के मुताबिक, बाजार स्थित शिवमंदिर, झारखंडेय महादेव, ऊंचाडीह स्थित नागेश्वरनाथ, लट्ठूडीह स्थित घटेश्वरनाथ आदि शिवालयों में शिव भक्तों ने दर्शन पूजन किया। बहादुरगंज : शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालु दर्शन पूजन और जलाभिषेक करते रहे। शिव बारात की झांकी विजय राघव संगत कुटी से निकाली गई जो चंडी धाम शक्ति पीठ स्थित शिवालय तक पहुंची। यहां महिलाओं ने शिव परछन किया। बारात में शिव के गण अबीर-गुलाल उड़ाते और नाचते गाते जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलदारनगर : रामलीला मैदान से रामकथा दर्शन रामलीला समिति की ओर से शिव बारात निकली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दिलदारनगर गांव के महादेवा मंदिर और माईजी की कुटिया में भंडारे का आयोजन किया गया।

भदौरा : मिश्रवलिया में युवाओं ने कलश यात्रा निकाली व जलाभिषेक  किया। शिव मंदिर भदौरा, गोड़सरा, बरेजी, बसुका, मनिया, सेवराइ में श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर के साथ जलाभिषेक किया। गहमर क्षेत्र के करहियां और आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। हनुमान चबुतरा मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक, रूद्र महायज्ञ और श्री राम कथा का आयोजन किया गया। शाम को शिव बारात व झांकी निकाली गई। मेदनीपुर, सुहवल, रेवतीपुर,  ढढनी, पटकनियां, नवली सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिव बारात निकाली गई। भांरवकोल : क्षेत्र के भदौरा स्थित भदेश्वरनाथ और नकटीकोल स्थित नर्वदेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषक किया। दोनों स्थानों पर मेला लगा हुआ था।


देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए जल, भांग, धतूर और विल्ब पत्र का प्रति दोना बीस रुपये में बिका। शिव मंदिरों के आसपास फूल माला, भांग, धतूर और विल्ब पत्र की दूकानें सजी हुई थीं। बड़ी संख्या में लोगों ने ईंख का टुकड़ा, बेर आदि मौसमी फलों को भी चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed