फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Shiva temple of ancient Alipur Mandara will be rejuvenated by spending 52 lakhs

अति प्राचीन अलीपुर मंदरा के शिव मंदिर का 52 लाख खर्च कर होगा कायाकल्प

Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Shiva temple of ancient Alipur Mandara will be rejuvenated by spending 52 lakhs
स्थानीय विधायक त्रिवेणी राम के प्रस्ताव पर अलीपुर मंदरा स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के कार्य का सोमवार को शुभारंभ किया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना ने पूजन किया। यह कार्य मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत 52 लाख की लागत से कराया जा रहा है। प्रदेश के हर विधानसभा में इस योजना के तहत एक-एक मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाना है। त्रिवेणी राम ने कहा कि योजना के तहत पर्यटन स्थल का विकास पर्यटन विभाग, विधायक निधि एवं सीएसआर निधि से प्राप्त धनराशि से किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत चहारदीवारी, लैंड स्केपिंग, धर्मशाला, बेंचों का निर्माण, साइनेज, पेयजल, स्टोर रूम, लॉकर, जूता घर, चबूतरा, रेलिंग, परिसर के अंदर पार्किंग, गेट, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्य कराए जाएंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह ने कहा कि इस योजना से ग्रामसभा के महत्वपूर्ण धार्मिक, आध्यात्मिक, प्राचीन, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थल को विकसित किया जाएगा। योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक त्रिवेणी राम की पहल पर जखनिया क्षेत्र के अलीपुर मंदरा ग्रामसभा में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर का चयन हुआ। इसका इंस्टीमेट 52 लाख रुपये का है। शुभारंभ के अवसर पर अटल सिंह, ओम जी ग्रुप के चेयरमैन मनोज सिंह, कमलाकर पांडेय, ग्राम प्रधान सामराजी देवी, संजय, पंकज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed