{"_id":"6ce6dd1761de733ffeae8fedf4822e61","slug":"sheet-of-fog-dominated-once-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर छाई कोहरे की चादर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर छाई कोहरे की चादर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक तरफ जहां पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही। वहीं देर रात जबरदस्त कोहरा पड़ने लगा, जो बुधवार को दिन में करीब 11 बजे तक बना रहा। कोहरे की चादर के बीच एक तरफ जहां वाहन रेंगते रहे, वहीं इसके बीच आवागमन करने वाले ठिठुरते रहे। धूप से जरूर खिली, लेकिन जबरदस्त गलन के आगे उसका प्रभाव काफी कम रहा।
विज्ञापन
पिछले दिनों रुक-रुककर तीन दिनों तक हुई बारिश की वजह की ठंड से आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कोहरे का प्रभाव नाममात्र को था। मंगलवार को भी सुबह ही अच्छी धूप खिल गई। रात करीब 10 बजे कोहरे का जबरस्त प्रभाव शुरूहो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पूरी धीमी पड़ गई।
विज्ञापन
रात में लाइट और इंडीकेटर के बीच दो पहिया और चार पहिया वाहन रेंगते रहे। कोहरे की वजह से ठंड और लगन में वृद्धि होने की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। मार्ग पर वहीं लोग दिखे, जिनका घरों से निकलना मजबूरी थी। कोहरे का प्रभाव बुधवार को दिन में साढ़े दस बजे तक बना रहा। घने कोहरे की वजह से पास की चीज भी नहीं नजर आ रही थी। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन