{"_id":"58b0833a4f1c1bdb2fb233d0","slug":"sheesh-avdrdani-humbled-at-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवढरदानी के दरबार में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवढरदानी के दरबार में नवाया शीश
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवढरदानी के दरबार में नवाया शीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही पूजा-पाठ का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह देर रात तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों के जय घोष से माहौल शिवमय बना रहा। सभी मंदिरों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
भोर होते ही शिवालयों पर भक्त पहुंचने लगे। सुबह सात बजे तक मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ हो गई। शहर के मिश्र बाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लाल दरवाजा स्थित अभयेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ, चीतनाथ, नवाबगंज स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही।
मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम में शिवरात्रि की मौके पर भक्तों को रेला उमड़ा। जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी रही। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को एक के बाद एक जलाभिषेक कराया जा रहा था। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बूढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव तथा लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। जमानिया-मतसा संवाददाता के अनुसार महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा।
इसके अलावा सेवराई, गहमर, दिलगारनगर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, दुबिहा, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, औड़िहार, सैदपुर, खानपुर, बहरियाबाद, शादियाबाद, सादात, भीमापार, करंडा, नंदगंज, सुहवल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।