{"_id":"8a544917056ea9055382a89341bbb553","slug":"she-was-born-in-the-shadow-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को मिली ममता की छांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात को मिली ममता की छांव
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नवदर गांव के सिवान के पास स्थित अरहर के खेत में एक नवजात पाया गया। जिसे गांव की एक महिला ने अपना कर उसके सिर पर ममता की छांव कर दी।
गांव का एक व्यक्ति सुबह खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आगे बढ़कर उसने देखा तो पाया कि खेत में एक बबूल के पेड़ के नीचे बोरे पर कपड़े से ढंका एक नवजात शिशु पड़ा था। इसकी सूचना उसने गांव वालों की दी और शिशु को उठा कर खेत के बाहर लाया।
जानकारी होते ही गांव के लोंगो की वहां भीड़ जुट गई, और गांव के ही एक महिला तारा देवी पत्नी विनोद कुमार ने नवजात शिशु को पालन-पोषण के लिए ले लिया। बताया गया है कि इस महिला को तीन पुत्रियां हैं, लेकिन कोई पुत्र नहीं था। इसका पति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
इस बच्चे को गोद लेने के लिए कई लोगों के बीच जदेजहद होती रही।। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और बच्चे को स्वास्थ्य केंद्र करंडा ले जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद पुलिस ने नवजात के पालन-पोषण के लिए तारा देवी सौंप दिया ।