फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Seven people of Pritam Nagar infected

शहर में कोरोना ने ढाया फिर से सितम: प्रीतम नगर के सात लोग संक्रमित

Wed, 20 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Seven people of Pritam Nagar infected
गाजीपुर। जिले में कोरोना का सितम जारी है। बुधवार की शाम अठारह लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। चिंता की बात तो यह है कि शहर के प्रीतम नगर में सात लोगों में बीमारी का लक्षण पाए जाने के बाद मुहल्ले के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। इतनी बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के पाए जाने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद एक बार फिर से उड़ गई है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल माह की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर के महुआबाग से शुरू हुआ यह सितम अभी तक जारी है। हालांकि कुछ सप्ताह पहले कई दिनों तक किसी संक्रमित के न मिलने के कारण प्रशासन ही नहीं आम जन ने भी राहत की सांस ली थी। लोगों को लगा कि अब कोई संक्रमित नहीं पाया जाएगा लेकिन पिछले दिनों संक्रमितों के मिलने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। कुछ दिन पहले अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा तेरह संक्रमित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से मिले थे। इनको उपचार के लिए भेजा गया है। बुधवार की शाम एक दिन में सर्वाधिक अठारह मरीज मिलने के बाद प्रशासन के साथ ही आम जन में हड़कंप मच गई। बताया गया है कि आज शाम को शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के 23 लोगों की रिपोर्ट आई है। इनमें 18 लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं जबकि पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। चिंता की बात तो यह है कि संक्रमित लोगों की सूची में शहर के आठ लोग हैं जिनमें प्रीतम नगर के सात लोग शामिल हैं। इस बात की जानकारी होते ही मुहल्ले के लोगों की नींद उड़ गई है। सूचना मिलने के बाद लोग घरों में कैद हो गए। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित पाए जाने पर लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed