{"_id":"620becf7fa05a77bd97f1ec1","slug":"service-voters-will-vote-through-etpbs-ghazipur-news-vns6387938159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईटीपीबीएस के जरिए सर्विस मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईटीपीबीएस के जरिए सर्विस मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौधा। देश के विभिन्न हिस्सों में नौकरी कर रहे सर्विस मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में डिजिटल बैलेट के जरिए मतदान करने का अधिकार मिलने जा रहा है। यह सुविधा उन्हें इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ईटीपीबीएस) एप के जरिए मिलेगी। सैदपुर के उपजिलाधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर ओमप्रकाश ने बताया कि सर्विस वोटरों को पोस्टर बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रकोष्ठ की स्थापना कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा में सर्विस मतदाताओं का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। मतगणना से 24 घंटे पहले प्राप्त पोस्टल बैलट को ही गिनती में शामिल करने की व्यवस्था चुनाव आयोग ने दी है। इसके पहले सर्विस वोटरों के लिए मतपत्र छाप कर लिफाफे में भेजे जाते थे। मतदाता इन पर मुहर लगाकर वापस भेजते थे। निर्वाचन कार्यालय में इनकी अलग से गिनती होती थी। इसमें मतपत्र की गोपनीयता भंग होने की आशंका भी बनी रहती थी। अब सर्विस मतदाताओं को वोट करने की सुविधा देने के लिए ईटीपीबीएस एप का प्रयोग किया जाएगा। आरओ ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय जिले के सभी सर्विस मतदाताओं के नाम इस एप में दर्ज भी कर चुका है। एक तरह से यह सर्विस मतदाताओं की इलेक्ट्रानिक मतदाता सूची बन गई है। इसमें सर्विस मतदाताओं की ओर से बताए गए पता एवं पिन कोड के आधार पर डिजिटल फार्म 13ए, 13बी, 13सी और 13डी भेजा जा रहा है। ईटीपीबीएस के माध्यम से वेबसाइट पर बैलट पेपर को उम्मीदवारों की नाम वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों के अनुसार अपलोड कराया जाएगा। जिसे सर्विस मतदाता अपने मोबाइल में स्थापित एप से डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकेंगे।
ऐसे करेंगे मतदान
मौधा। एप में सर्विस मतदाता अपनी वोटर यूनीक आईडी डालकर ओटीपी से क्यूआर कोड जेनरेट करेंगे। इसके बाद प्रिंट बैलेट पेपर पर जिस प्रत्याशी को वोट देना होगा उस पर मुहर लगाकर उसे छोटे लिफाफे में डालकर उसे सील करेंगे। इसके बाद एक भरे हुए घोषणा पत्र एवं छोटे लिफाफे को बड़े लिफाफे में डालेंगे। इसके बाद अपने विभागीय अधिकारी से उस पर हस्ताक्षर कराकर उसे संबंधित जिले के निर्वाचन कार्यालय में भेज देंगे।