{"_id":"6c7cec0cd5da650696d5bc6d0d6604b6","slug":"seeking-to-relieve-the-principal-diet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 14 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप कालोनी के संघ भवन में गुरु वार को हुई। बैठक में डायट प्राचार्य सैदपुर के कर्मचारी विरोधी नीतियों की घोर निंदा की गई। कर्मचारियों ने डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अपील की जाएगी। एसडीएम सैदपुर ने डीएम के निर्देश पर कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया लेकिन प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे ने चेतावनी दी कि यदि 19 मई तक प्राचार्य को कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो 20 मई को विकास भवन से जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर पूरे जनपद मेें राजकीय कार्यालयों में कामकाज ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर आंदोलन को अविलंब समाप्त कराने की अपील की। विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनंत सिंह ने कहा कि यदि प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो विद्यालयों में भी ताला बंद किया जाएगा। इस मौके पर दुर्गेश श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, मंगला चौबे, शशिकांत त्रिपाठी, डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद पाठक, रामाश्रय यादव, अरविंद पांडेय, महेन्द्र गौतम, प्रवीण कुशवाहा, कमला यादव, प्रमोद कुमार, रामश्रय यादव, सर्वेश सिंह, पारस नाथ, अशोक सिंह, मुकेश, नीरज सिंह, सुभाष सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता अंबिका दूबे ने की। संचालन मंत्री ओम प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन