फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Secretaries protest against the action

कार्रवाई के विरोध में सचिवों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Secretaries protest against the action
गाजीपुर। ग्राम पंचायत सचिवों पर एफआईआर और अन्य कार्रवाई करने को लेकर जिले के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से वार्ता के लिए विकास भवन पहुंचा। वार्ता दो बिंदुओं पर संतोषजनक रही जबकि सीडीओ के जिले में न रहने के कारण दो बिंदुओं पर आम सहमति नहीं बनी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने किया। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष सूर्यभानु राय, मंत्री पवन पांडेय, बैजनाथ तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन

रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार विकासखंड के परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुनीत यादव, आनंद प्रकाश, मनीष राय, जितेंद्र यादव, अवनीश कुमार, मीनूू राय, सुरेश व अशोक राय आदि उपस्थित थे। मरदह संवाददाता के अनुसार विकासखंड मुख्यालय के परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष योगेश यादव ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके रितेशचंद्र राय, राजकुमार व अखिलेश आदि मौजूद थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार भदौरा विकासखंड के सचिवों ने सचिव मदनमोहन गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सचिव ईश्वरचंद राय ने बताया कि सचिवों पर झूठे मुकदमे थोपे जा रहे हैं। इस मौके पर विमलेश प्रजापति, अजय प्रकाश गुप्ता, नितेश कुमार, अखिलेश मिश्रा, नवीन सिंह आदि सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed