फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM removed years old encroachment

एसडीएम कासिमाबाद ने हटवाया वर्षों पुराना अतिक्रमण

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
SDM removed years old encroachment
थाना क्षेत्र के भीड़वल कोदई गांव में सोमवार को कासिमाबाद एसडीएम कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम ने आराजी नंबर 344 रकबा 0.013 हेक्टयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। पूर्व से रास्ते पर काबिज रमाशंकर, उमाशंकर, रमेश पर जुर्माना होने के बावजूद लंबे समय से किया गया अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। इससे पूर्व कई बार अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम ग्रामीणों के विरोध के कारण बिना अतिक्रमण हटाए बैरंग लौट चुकी थी। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक दो जेसीबी मशीन लगाकर भारी पुलिस बल की उपस्थित में अतिक्रमण हटवाया गया। मौके पर मौजूद विपक्षियों के तरफ से एक ईंट चलाकर जेसीबी मशीन का शीशा तोड़ कर खुन्नस निकाला गया। मौके परग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और भारी गहमागहमी बनी रही। इस अवसर पर सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, मरदह थानाध्यक्ष राजकुमार यादव, बिरनो, कासिमाबाद की पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed