फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM misbehaved, sweepers on strike

एसडीएम ने की बदसलूकी, हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी

Sun, 17 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
SDM misbehaved, sweepers on strike
औड़िहार। क्षेत्र पंचायत सैदपुर के एक सफाई कर्मी से शनिवार की रात उपजिलाधिकारी द्वारा बदसलूकी की गई। इसे लेकर सफाईकर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वह एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल पर चले गए। बैठक कर उनके खिलाफ एफआईआर करने की जिद पर अड़ गए। पंचायत राज अधिकारी सफाईकर्मियों से वार्ता करने में लगे रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिला संगठन के आह्वान पर क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सफाईकर्मी भीष्म पितामह ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सैदपुर को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। उक्त सेंटर पर मेरी ड्यूटी लगी थी। शनिवार को सुबह आठ से रात आठ बजे तक तैनात था। इस दरमियान मैं वहां क्वारंटीन किए गए प्रवासी श्रमिकों के लिए बंट रहा खाना लेने चला गया। उस वक्त वहां पर मौजूद उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने मुझे टोका और प्रवासी मजदूरों के साथ खाना खाने से मना किया। उनकी बात न मानते हुए मेरे खाना खाने के लिए चले जाने पर उप जिलाधिकारी द्वारा मेरी पिटाई की गई। सफाई कर्मी एसडीएम सैदपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड़ गए। सफाई कर्मियों को शांत कराने जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह बैठक में पहुंचे और सफाई कर्मियों से वार्ता कर मामले को शांत कराने में जुट गए, लेकिन सफाई कर्मी एफआईआर की मांग पर अड़े रहे। शाम पांच बजे तक पंचायत राज अधिकारी और सफाई कर्मियों के बीच वार्ता जारी रही। बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अधिवक्ता ओमप्रकाश राम के अलावा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव, महामंत्री ईश्वर प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष पंकज यादव, प्रांतीय परिषद के सदस्य रोशन लाल सहित सभी सफाईकर्मी मौजूद थे। वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव आदि अधिकारी भी उपस्थित थे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि एसडीएम द्वारा सफाई कर्मी भीष्म पितामह के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed