फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Schools far away from the clean and beautiful school campaign

स्वच्छ और सुंदर स्कूल मुहिम से दूर-दूर स्कूल

Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Schools far away from the clean and beautiful school campaign
विद्यालयों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। लेकिन इस मुहिम को लेकर विद्यालयों में कोई विशेष रुचि नहीं दिख रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिले में संचालित 5935 में से दो हजार से अधिक विद्यालयों ने जहां पंजीकरण कराया वहीं महज 1254 ने ही पोर्टल पर निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराकर अंतिम रूप से आवेदन किया।
विज्ञापन

स्कूलों में स्वच्छता पर ध्यान देने के मकसद से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना शुरू की गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का निर्धारण और उन्हें बीमारी से सुरक्षित करने की इस योजना के तहत जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर पंजीकरण करना था। इसके बावजूद निर्धारित तिथि 15 अप्रैल तक 2028 ने ही पंजीकरण किया। लेकिन इसमें से महज 1254 ने जानकारी मुहैया कराते हुए अंतिम रूप से आवेदन किया। इसके बाद एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) एवं सक्रिय अध्यापकों की ब्लाक स्तरीय टीम की तरफ से सत्यापन किया गया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों ने पोर्टल पर जो जानकारी मुहैया कराई है, वो सही है या नहीं। इसमें 32 विद्यालयों को पांच स्टार, 431 को चार स्टार, 673 को तीन, 94 को दो और 24 विद्यालयों को एक स्टार अंक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए छह कैटेगरी में कुल 110 अंक निर्धारित किए गए हैं। अंक कैटेगरी में विद्यालय को पेयजल के लिए 22, शौचालय के लिए 27, हाथ धोने के साबुन के साथ 14, संचालन एवं रखरखाव के लिए 21, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता के 11 और कोविड से बचाव के उपायों के लिए 15 अंक निर्धारित किए गए हैं। स्कोर मापदंडों में 90 से 100 प्रतिशत पर पांच स्टार, 75 से 89 प्रतिशत पर चार स्टार, 51 से 74 प्रतिशत पर तीन, 35 से 50 प्रतिशत पर दो और 35 प्रतिशत से नीचे एक स्टार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर ब्लाक के 54 स्कूलों को मिले स्टार अंक
सैदपुर बीआरसी के एआरपी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि सैदपर ब्लाक क्षेत्र में कक्षा बारह तक के 462 स्कूल हैं। इसमें 183 ने अपनी जानकारी स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के पोर्टल पर उपलब्ध कराई थी। सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। 54 विद्यालयों को स्टार अंक दिए गए हैं। इसमें दो को पांच स्टार, 24 को चार स्टार और 28 को तीन स्टार अंक प्रदान किए गए हैं।

जिले में कक्षा एक से बारह तक के कुल 5935 में 2028 स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत पंजीकरण कराया था। इनमें से 1254 विद्यालयों ने ही पोर्टल पर अपनी सारी जानकारी मुहैया कराई थी। सत्यापन का काम पूरा होने के बाद स्टार अंक दे दिया गया है। अब शासन स्तर से रेटिंग जारी कर पुरस्कार का परिणाम जारी होगा । - हेमंत राव, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed