{"_id":"658a792a569d9b5adee7d63a094e67b6","slug":"school-bus-turnaround-fifteen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पलटी, पंद्रह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पलटी, पंद्रह बच्चे घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर थाना क्षेत्र के सेवराइ-देवल रोड पर मिश्रवलिया माइनर के पास शनिवार की सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में बस पर सवार बच्चों में पंद्रह बच्चे घायल हो गए। सभी
को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण बस की स्टेयरिंग फेल होना बताया जाता है।
क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की बस शनिवार की सुबह देवल, बक्सडा, सुरहा आदि गांवों से बच्चों को लेकर
स्कूल आ रही थी। बस अभी सेवराई मिश्रवलिया माइनर के पास पहुंची ही थी कि सड़क खराब होने से बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके चलते बस अनियंत्रित हो गई। चालक बस को संभाल नहीं पाया और बस सड़क के किनारे खड्ड में
पलट गई। बच्चों की चींख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार बच्चों को बस से बाहर निकला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को
विज्ञापन
उनके अभिभावक घर लेते गए। एक बच्ची की हालत गंभीर है जिसे रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। घायल बच्चों मे देवल की नेहा (14) पुत्री तारकेश्वर, शिवानी सिंह (10)
पुत्री अरविंद सिंह, शक्ति सिंह (13) पुत्र रविन्द्र, रोशन चौधरी (12) पुत्र धनु चौधरी, सुरहा निवासी अ़फरोज अंसारी (13), सौरभ (12), नितिश (12), प्रिन्स, आकाश, पूर्वरंजन (9), प्रिया कुमारी, अनुप्रिया, अमन, रंगदूत, आदि हैं। घायलों में
नेहा की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में चालक पिन्टू (30) भी चोटिल हो गया, जिसका उपचार किया गया।