फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Scavenge on the innocent in search of crooks

बदमाश की तलाश में निर्दोषों पर ढाया कहर

Thu, 05 Oct 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 05 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Scavenge on the innocent in search of crooks
आरपीएफ की पिटाई से घायल वृद्ध को लेकर पुलिस कार्यालय पर खड़े ग्रामीण।
 शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया ग्रामसभा के बहरनिया मौजे में बुधवार की मध्य रात्रि को रेलवे सुरक्षा बल के कई पुलिस कर्मी एक बदमाश का पीछा करते हुए पहुंच गए। बदमाश रात के अंधेरे में पुलिस वालों पर पथराव कर अचानक बहरनिया मौजे से गायब हो गया। उसकी तलाश में रेलवे पुलिस ने कई घरों में घुसकर जमकर तांडव किया। इस दौरान लोगों की पिटाई भी की।  उनकी पिटाई से मोहन बिंद लहुलूहान हो गया। विरोध करने पर जवानों ने उसके बेटे तथा बहू को भी मारापीटा। घायल मोहन बिंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस के तांडव से डरे सहमे ग्रामीण भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंकर राय के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा से मिले और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से सटे मिश्रौलिया ग्रामसभा के बहरनिया मौजे में रात करीब 12 बजे रेलवे सुरक्षा बल के कई जवान रेलवे के एक शातिर अपराधी का पीछा करते हुए पहुंच गए। पुलिस की माने तो वह रेलवे का बड़ा अपराधी है और डेढ़ माह पहले ही जमानत पर छूटा है। उसके अपराध में लिप्त होने की सूचना पर उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस उसका पीछा करते हुए बहरनिया मौजे में पहुंच गई। मध्य रात्रि के समय जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक बदमाश पुलिस पर पथराव कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पथराव के बाद पुलिस आपे से बाहर हो गई और गांव में घुसकर दर्जनभर घरों की तलाशी ली। इस दौरान जिन लोगों ने विरोध किया तो उनकी जमकर पिटाई की। बहरनिया मौजा निवासी मोहन बिंद के घर में घुसे पुलिस कर्मियों ने चारपाई पर सो रहे मोहन को इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गया। विरोध करने पर उसके बेटे तथा बहू को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा  बेकसूरों पर कहर बरपाने से पूरे गांव के लोग नाराज हैं। गुुरुवार को भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंकर राय के नेतृत्व में 50 से अधिक लोग एसपी से मिले और अपने बेेकसूर होने की बात कही। पुलिस कप्तान से यह भी शिकायत की कि हमेशा रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेलवे पुलिस बिना किसी कारण हमें परेशान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से सटे गांव होने के कारण रात के अंधेेरे में वह ग्रामवासियों को मारा-पीटा जाता है और पूछताछ की बात कह किसी को भी उठा ले जाती है। श्री राय ने कहा कि निर्दोषों पर पुलिस का जुल्म और अत्याचार अक्षम्य है। ऐसे पुलिस कर्मियों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि मामला रेलवे पुलिस का है। लेकिन इस प्रकरण की जांच सीओ नगर हृदयानंद सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed