खड़ंजा निर्माण को लेकर किया सत्याग्रह
इस मौके पर आप नेता रुद्रेश कुमार निगम ने कहा कि नगर पालिका चेयरमैन सहित अधिशासी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से बार-बार अवगत कराने के बावजूद आज तक नालीयुक्त खड़ंजा सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इसके चलते आए दिन गली में आवागमन करने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
बावजूद इसके नपा खड़ंजा का निर्माण जल्द से जल्द कराने को लेकर गंभीर नहीं है। बुधराम यादव ने कहा कि पिछले दिनों उनकी स्वयं की भैंस गड्ढे की वजह से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मोइनुद्दीन और आदिल ने कहा कि नगरपालिका की ओर से खोदा गया गड्ढा दिन-प्रतिदिन जानलेवा होता जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। बार-बार कहने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
कहा कि अगर समय रहते खड़ंजा मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो मुहल्लावासी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। सत्याग्रह करने वालों में शाहिद, उमाशंकर लाल, उमेश श्रीवास्तव, नईम अहमद, मोहम्मद आजम, तारकेश्वर चौधरी, आदिल, बब्लू, इम्तियाज, कैलाशनाथ श्रीवास्तव, नरेंद्र चौधरी, संतोष चौधरी, शाहनवाज अहमद आदि शामिल थे। अध्यक्षता मोहम्मद आरिफ एवं संचालन मोहम्मद सैफ ने किया।