फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   saspand

रिश्वत मांगने वाला दारोगा निलंबित

Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
saspand
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी संजय कुमार वर्मा ने बीते एक सप्ताह पूर्व एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सब इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के बाद उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतकर्ता ने एसपी को पत्र देकर बताया था कि डायल 112 पुलिस टीम पति-पत्नी के विवाद में पकड़कर थाने ले आई थी। छोड़ने के एवज में उपनिरीक्षक योगेंद्र पाल द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत मांग की गई। असमर्थता व्यक्त करने पर दोपहर से लेकर देर रात तक थाने में बैठाया गया था। शिकायतकर्ता के आरोप की जांच कराने के बाद सत्य पाए जाने पर एसपी ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed