फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sarnath express divided into two parts in ghazipur big mishap averted passengers are in fear

बचा हादसा: गाजीपुर में चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी सारनाथ एक्सप्रेस, गार्ड की सूचना पर लौटी ट्रेन

Thu, 22 Jul 2021 08:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 08:59 PM IST
सार

ट्रेन की बोगी संख्या 18818 और 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम पाइप सहित टूटकर अलग हो गया। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया। इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी। 

विज्ञापन
sarnath express divided into two parts in ghazipur big mishap averted passengers are in fear
दो हिस्सों में बंटी सारनाथ एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंचने के पूर्व आउटर पर सिग्नल के पास दो भागों में बंट गई। ट्रेन का अगला हिस्सा करीब 150 मीटर आगे निकल गया। गार्ड की सूचना पर चालक ट्रेन को पीछे लाया। दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आधे घंटे बाद ट्रेन करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


छपरा से चलकर दुर्ग को जाने वाली 05159 अप सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन का अगला ठहराव करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर था। जैसे ही यह ट्रेन करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के आउटर सिग्नल को क्रॉस कर आगे बढ़ी। ट्रेन की बोगी संख्या 18818 और 18125 के बीच का कॉलिंग वैक्यूम पाइप सहित टूटकर अलग हो गया। जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन


अगला हिस्सा पिछले हिस्से को छोड़कर लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे निकल गया। इसकी जानकारी जैसे ही ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार को हुई उन्होंने इसकी सूचना चालक को दी। तब चालक ट्रेन को रोककर इंजन को पीछे लाए। इसके बाद टूटे हुए हिस्से को जोड़कर उसे स्टेशन पर ले गए। जिससे करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन निर्धारित समय 9.25 से लगभग आधा घंटा देर से 9.54 पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में करीमुद्दीनपुर के स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से सारनाथ करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर पहुंची और 9.55 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। इससे न कोई दुर्घटना हुई और न ही कोई दूसरी ट्रेन प्रभावित रही। ट्रेन के गार्ड आनंद कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी जिसे जल्द ही ठीक कर लिया गया। इस बीच लगभग आधे घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed