फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sant Ravidas Jayanti celebrated with pomp

धूमधाम के साथ मनाई गई संत रविदास की जयंती

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti celebrated with pomp
मुहम्मदाबाद मे संत रबिदास जयन्ती पर निकली शोभायात्रा । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। संत रविदास की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह मूर्तियों की स्थापना करके विधि-विधान से पूजन किया गया। शाम को शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद में कई स्थानों पर संत रविदास की मूर्ति स्थापित की गई और विधि-विधान से उनका पूजन किया गया। दोपहर में मुहम्मदाबाद नगर में शोभायात्रा जिसमें लगभग मूर्तियां शामिल रही। जफरपुरा, गड़वा मुहल्ला, दक्षिण मुहल्ला, लोका दलित बस्ती के अलावा दाऊदपुर और सलेमपुर की झाकियां शामिल रही। जफरपुरा के युवकों ने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के सम्मान में झांकी निकाली। शोभायात्रा शाहनिंदा से शुरू होकर चौक, सदर रोड, गड़वा, जफरपुरा, तहसील तिराहा, हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए अपने-अपने पंडालों में लौट गई। शोभायात्रा में बसपा के गुलाब राम, माधवेंद्र राय, बब्बन राम, लालबहादुर राम, रंजय कुमार सागर, नंदलाल राम, सत्येंद्र राम आदि शामिल रहे। बहरियाबाद कस्बे के चकफरीद में कबीरपुर रोड पर मूर्ति स्थापना की गई। दोपहर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिवनाथ राम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने संत रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। संतोष कुमार, डा. रामअवतार यादव, रामबली राम, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र राम, सुदामा राम, किशोरी राम, रामलाल राही, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। देवकली के धनेश्वर पीजी कालेज के परिसर में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया यादव, डा. रामवृक्ष यादव, पन्नालाल, संजय सिंह, शिवमूरत सिंह, आशुतोष गुप्ता, विरेंद्र यादव, लालजी बिंद ने संत रविदास के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर संत शिरोमणि संत रविदास की जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, शिवशंकर यादव, ललिता यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रभुनाथ राम, आलोक कुमार, सदानंद यादव, शिवशंकर राम, श्यामनारायन कुशवाहा, डॉ. समीर सिंह, राजेंद्र यादव, भानू यादव, हरिनारायण यादव, दिनेश यादव, अशोक बिंद, परशुराम बिंद, सुजीत कुमार, चंद्रिका यादव, रमेश कुमार साहू, अजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, सत्येंद्र प्रसाद, केशव राम, प्रेमचंद प्रजापति, जुमाउद्दीन, सिकंदर कनौजिया, लालबहादुर यादव, शाहिद खान, प्रमोद कुमार यादव, उदय प्रताप, विभा पाल, रजनीकांत, रामाशीष यादव, लल्लन राम, रीना यादव, अजय कुमार भारती, फूलचंद यादव, वंशबहादुर कुशवाहा, अरविंद कुमार यादव, सतिराम यादव, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed