फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sanitation in four wards under the supervision of the councilor and his representatives

सभासद और उनके प्रतिनिधियों की देख-रेख में चार वार्डों में हुआ सेनेटाइजेशन

Sat, 22 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Sanitation in four wards under the supervision of the councilor and his representatives
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से शहर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने एवं उससे लड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पांचवे चरण के चौथे दिन शनिवार को शहर के चार वार्डों अंबेडकर नगर, वीरअब्दुल हमीद नगर, अब्दुल कलाम नगर एवं स्वामी विवेकानंद में वहां के क्षेत्रीय सभासद एवं उनके प्रतिनिधियों की देख-रेख में हुआ। नगर पालिकापरिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि नगर पालिका परिषद शहर में बिना किसी भेदभाव के सफाई, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों में पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। शहर के मुख्य मार्गों को भी दो स्प्रेयुक्त टैंकरों से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी प्रकार पांचवें चरण में छह दिन तक प्रतिदिन चार-चारवार्डों में एवं अंतिम दिन पांच वार्डों में हाथ वाली मशीनों से गलियों एवं घर-घर सेनेटाइज करने का अभियान चल रहा है जो 24 मई तक चलेगा। बताया कि इसके अतिरिक्त श्मशान घाट(बैकुंठ धाम) को भी बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है। श्मशान घाट (बैकुंठ धाम)पर कंट्रोल रूम स्थापित है एवं व्यवस्था के दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। वहां पर पालिका के कर्मचारी आने वाले शव की निगरानी कर उनको आवश्यक सुविधाएं देने में लगे हुए हैं। अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने नगरवासियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने एवं सफाई, सैनिटाइजेशन के कार्य में लगे पालिका कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सफाई, दवाई और कड़ाई से ही हम कोरोना से लड़ाई जीतने में कामयाब होंगे। कोरोना से हमें डरना नहीं, बल्कि लड़ना है। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव केसों की कमी पर संतोष व्यक्त करते हुए लोगों से सावधान एवं सजग रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed