{"_id":"a3cb4f6347eff6a2a6d657cdebfe1a64","slug":"salesmen-robbery-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटपाट
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह थाना क्षेत्र के पलहीपुर पेट्रोल पंप के पास बीते गुरुवार की रात पिकअप सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने देशी शराब की दूकान में घुसकर दो सेल्समैन को बंधक बनाकर 21 हजार रुपए नगदी सहित 50 पेटी देशी शराब लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दोनों सेल्समैन को पिकअप में बैठा लिया। बाद में उन्हें बलिया के रसड़ा में चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले। पीड़ितों ने रसड़ा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मरदह पुलिस मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के इशोपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की मरदह के पलहीपुर पेट्रोल पंप के पास देशी शराब की दूकान है। दूकान पर वाराणसी के राजू जासवाल और अप्पू गुप्ता काम करते हैं। गुरुवार की रात करीब 11 बजे पिकअप सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश पहुंचे और पीछे से दूकान में घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पर तमंचे की मुठिया से वार किया। दोनों का हाथ-पैर बांधने के साथ ही आंखों पर पट्टी बांध दी और उन्हें पिकअप में बैठा लिया। गाड़ी में शराब की 50 पेटियों लादीं साथ ही काउंटर में रखे 21 हजार रुपए लूटकर मौके से भाग निकले। किसी तरह सेल्समैन रसड़ा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
रसड़ा पुलिस ने मरदह थाने को घटना से अवगत कराया। इस मामले में दूकान मालिक वीरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। मौके पर पहुंचे सीओ कासिमाबाद वेदप्रकाश सिंह ने भी मामले की छानबीन की।