फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Safe City, Digital Library to be built, 100 CCTV cameras at 80 locations

Ghazipur News: सेफ सिटी, डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी, 80 स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे

Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Safe City, Digital Library to be built, 100 CCTV cameras at 80 locations
नगर पालिका कार्यालय सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद। संवाद
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सरिता अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई, इसमें शहर के विकास, सुरक्षा और सुंदरीकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने, नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 80 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने, तालाबों व पार्कों के सुंदरीकरण तथा प्रमुख सड़कों के निर्माण संबंधी कुल 14.0671 करोड़ रुपये के 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं, विकास कार्यों के लिए तैयार किए जा रहे प्राक्कलन (एस्टीमेट) में खामियों को लेकर सभासदों ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कई सभासदों ने कहा कि विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करते समय कई जरूरी बिंदुओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कहीं नाले का एक हिस्सा शामिल होता है तो दूसरा छूट जाता है, जिससे कार्य शुरू होने के बाद विवाद और तकनीकी दिक्कतें सामने आती हैं। सभासदों ने अधिकारियों से एस्टीमेट पूरी जिम्मेदारी और व्यावहारिकता के साथ तैयार करने की मांग की।
विज्ञापन

फ्लोटिंग बैरियर लगाने तथा गोताखोरों की तैनाती
नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 80 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और कार्यालयों पर साइनेज बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे। गंगा घाटों पर डूबने की घटनाओं को देखते हुए नवापुरा साईं मंदिर घाट, ददरीघाट, कलेक्टर घाट, चीतनाथ घाट और पोस्ताघाट पर फ्लोटिंग बैरियर लगाने तथा गोताखोरों की तैनाती का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंबेडकर पार्क और पीजी कॉलेज के सामने स्थित तालाब के सुंदरीकरण, शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण, आरसीसी नालियों और स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। साथ ही निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए कान्हा गौशाला निर्माण तथा 1.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

000
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय ने किया। इस दौरान सभासद सुशील वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, रवि केशरवानी, नफीस अहमद, मो. नवाब, अशोक मौर्या, परवेज अहमद, सनि चौरसिया, सरिता गुप्ता, अनिता देवी, मीनू मौर्या, सहबान अली, कमलेश श्रीवास्तव और रूपेश सिंह समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।

प्रमुख स्वीकृत योजनाएं
अंबेडकर पार्क सुंदरीकरण-68.05 लाख रुपये
पीजी कॉलेज के सामने तालाब सुंदरीकरण- 2.99 करोड़ रुपये
डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना- 1.50 करोड़ रुपये
कान्हा गौशाला निर्माण- 1.65 करोड़ रुपये
शहर की विभिन्न सड़कों, नालियों और स्ट्रीट लाइट परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed