फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   RSS chief Mohan Bhagwat planted 11 types of plants in Siddhapeeth Hathiyaram Math ghazipur

Ghazipur: सिद्धपीठ हथियाराम मठ में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने लगाए 11 प्रकार के पौधे, नौ ग्रह वाटिका की स्थापना

Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार सुबह गाजीपुर के जखनियां स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में नवग्रह पूजन किया। इस दौरान विशेष प्रकार के 11 पौधे लगाए। आज सरसंघचालक मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ में अड़गड़ानंद महाराज और अमरावती में हंसबाबा आश्रम जाएंगे।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat planted 11 types of plants in Siddhapeeth Hathiyaram Math ghazipur
सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के जखनियां स्थित सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दूसरे दिन गुरुवार संघ प्रमुख मोहन भागवत मठ स्थित संत निवास पहुंचे। हथियाराम मठ के मठाधीश भवानी नंदन यति सहित वैदिक विद्वानों के साथ विधिवत नवग्रह पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नवग्रह बगिया की स्थापना के लिए नवग्रह के पौधों को लगाया। इसमें 11 प्रकार के पौधे थे। जिनमें रुद्राक्ष, मौलिश्री, कल्पवृक्ष, गूलर, पाकड़, बरगद, पारस पीपल, बारहमासी आम, रक्त श्वेत चंदन, अपराजिता, हरिसिंगार शामिल है।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महराज के मुताबिक पहली बार पूरे देश में सिर्फ हथियाराम मठ पर नौ ग्रह वाटिका की स्थापना वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। नवग्रह वाटिका के पूजन-अर्चन से लोगों को सुख और शांति कि प्राप्ति होगी। इस दौरान संघ प्रमुख ने आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख बोले; स्वयंसेवकों की संख्या और बढ़ाने की जरूरत, शक्ति से सज्जन लोगों की सुरक्षा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिर्जापुर के लिए रवाना होने से पहले स्वागत कर रहे बैंड वालों के साथ बातचीत कर उनके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। आज सरसंघचालक मिर्जापुर स्थित सक्तेशगढ़ में अड़गड़ानंद महाराज और अमरावती में हंसबाबा आश्रम जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed