{"_id":"62cb1891a217fc1e826888a6","slug":"rpf-arrested-four-accused-ghazipur-news-vns6633244169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे उपद्रवी युवकों द्वारा पिछले दिनों किए गए बवाल के मामले में आरपीएफ ने रविवार की शाम नगर के मालगोदाम रोड से चार आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
सिटी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि पिछले दिनों बंजारीपुर गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बैठकर उपद्रवी युवाओं ने जमकर बवाल काटा था। यहीं नहीं कुछ उपद्रवी युवाओं ने सारनाथ एक्सप्रेस पर पथराव किया था, जिससे चालक को चोटें आई थी। इस मामले में उपद्रवी युवाओं को पकड़कर स्थानीय पुलिस ने चालान किया था। इधर गोरखपुर आरपीएफ के आईजी तारिक अहमद और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी डा. अभिषेक के आदेश पर टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बीते छह जुलाई मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। साथ ही अन्य उपद्रवी युवाओं को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मालगोदाम रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम नोनहरा थाना क्षेत्र हरदिया झुनका भाला निवासी मनीष यादव, गोलू यादव, सचिन यादव और भाला निवासी अजय यादव बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि दो और है, जिन्हें चिन्हित कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही अन्य उपद्रवियों को भी चिन्हित करने का कार्य चल रहा है।