फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Routes sealed

मार्गों को बांस-बल्ली लगाकर किया सील

Sat, 23 May 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Routes sealed
रेवतीपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत गांव के सोनार टोली निवासी दो युवकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर जिलाधिकारी की ओर से हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार की देर रात सेवराईं के उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद सिंह पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा स्थित मुहल्ले में पहुंचे। इसके बाद सभी प्रमुख सात मार्गों को बांस-बल्लियां लगाकर मुहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया। इसके बाद सभी प्रमुख जगहों पर पुलिस कर्मियों की शिफ्टवार चौबीस घंटे की तैनाती कर दी गई। मुहल्ले के लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए जरूरी सामानों की घर-घर आपूर्ति के लिए कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है जिसके लिए दो प्रवेश प्वाइंट बनाए हैं। प्रशासन ने चेताया है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें ताकि इस महामारी से बचा सके। पकड़ी को अभी तक हॉटस्पाट घोषित न करने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। कोरोना के कहर के चलते उनमें भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed