फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways closed many passenger buses

रोडवेज ने कई यात्री बसें बंद कीं

Sun, 04 Jul 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways closed many passenger buses
कासिमाबाद। जिला मुख्यालय से कासिमाबाद होकर लखनऊ, कानपुर तथा अन्य स्थानों को जाने वाली बसें सालभर से बंद हैं। कारण परिवहन निगम ने 60 प्रतिशत से कम की आमदनी पर इन्हें बंद किया है। ऐसे में लखनऊ और कानपुर की यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से कासिमाबाद होकर रसड़ा, नगरा और सिकंदरपुर होते हुए मनियर के लिए एक मनियर-वाराणसी बस चलती थी जिससे भी गाजीपुर और बलिया के लोगों को सुविधा मिलती थी। सबसे ज्यादा इस बस का उपयोग वाराणसी से व्यवसायिक दृष्टिकोण से आने-जाने के लिए लोग करते थे। यह बस इस रूट के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। इस बस को भी बंद कर दिया गया। एक अन्य बस कासिमाबाद से गाजीपुर के बीच दिन में दो बार जाती थी और दो बार वापस आती थी। उस बस को भी बंद कर दिया गया। एक बस कासिमाबाद से सिगेंरा, मरदह होकर जंगीपुर होते हुए जिला मुख्यालय को आती जाती थी। इस बस को भी करीब डेढ़ साल से बंद किया गया है। इन सभी बसों के बंद होने से लोगों को कानपुर, लखनऊ जाने के लिए गाजीपुर जिला मुख्यालय या मऊ जनपद का सहारा लेना पड़ता है। इसी तरह से वाराणसी जाने के लिए यहां के लोगों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। एआरएम गाजीपुर डिपो बीके पांडेय ने बताया कि जिस रूट पर 60 फीसद से कम आमदनी है उस पर बसों का का संचालन नहीं होता है। इसी कारण से कासिमाबाद के लिए चलाई जा रही बसों का संचालन रोका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed