फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road meeting

एक अरब 15 करोड़ से बनेंगी जिले की कुल 28 सड़कें

Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
road meeting
बदहाल अहमट-बाकी खुर्द कामूपुर मार्ग। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस वर्ष कुल 28 सड़कों को मंजूरी मिली है। प्रस्तावित सड़कों की कुल लंबाई करीब 170 किलोमीटर है। इनके निर्माण पर एक अरब 14 करोड़ 63 लाख 36 हजार रुपये की लागत आएगी। करीब पांच वर्ष बाद पीएमजीएसवाई में पहली बार इतनी संख्या में सड़कों को मंजूरी मिली है। जिला पंचायत की बैठक में यह जानकारी देते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि सड़कों में गाजीपुर-चोचकपुर मार्ग से गोशंदेपुर मार्ग लंबाई 8.250 किलोमीटर, जमानिया-देवैथा माइनर से रोहणा मार्ग लंबाई 5.950 किलोमीटर, भदौरा-देवल से गोड़सरा 5.050, कटघरा-ससना से सादात मार्ग 5.050, महाराजगंज डॉ. रामकृत के घर से क4.400, बड़सरा-आरी से सइतापट्टी मार्ग 5.300, रेवतीपुर-रामपुर मार्ग 5.840, अमहट-बाकीखुर्द मौरा कामूपुर मार्ग 7.700, लखीपुर-सोनबरसा से अलावलपुर मार्ग 7.500, कामूपुर-कुबरी से बिंदवलिया दुबिहा मार्ग 5.400, सिउरी अमहट-हरदासपुर से दलपत मार्ग 5.000, हटवार-मुरार सिंह मार्ग 5.240, गोविंदपुर-बद्धोपुर कैनाल मार्ग 8.630, एनएच 19-बंधा मार्ग 6.700, एनएच 19-फिरोजपुर मार्ग 7.000, हरिकरनपुर-कबीरपुर वाया बिग्गह मार्ग 5.100, मरदह-नरवर से पिपनार-कोड़री मार्ग 5.350, पंसेरवा-भोजापुर से नखतपुर मार्ग 5.000, मरदह-रायपुर बाघपुर मार्ग 6.000, सिधागर से तिराहीपुर मार्ग 7.100, परजीपाह-नगवा से महुवारी-सुरवत मार्ग 5.800, रघुवरगंज-सरौली मार्ग 7.450, दिलदारनगर-देवैथा से तियरी मार्ग 5.000, पारा-कासिमाबाद से मुबारकपुर वाया मुसल्लहपुर मार्ग 5.900, दिलसाजपुर-कंधौरा मार्ग 5.700, अवदान-गौरी-तियरा खास बरेजी मार्ग 5.800, सैदपुर-देवचंदपुर 6.050 और कुरबानसराय से पिपरही वाया तुरना डिहिया मार्ग लंबाई 7.050 किलोमीटर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed