{"_id":"632b577942c4580b902a6d7c","slug":"road-made-tunnel-by-breaking-in-long-cracks-ghazipur-news-vns675443770","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी-लंबी दरारों में टूटकर सड़क बनी सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी-लंबी दरारों में टूटकर सड़क बनी सुरंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में करीब 11 दिन पूर्व मुख्यमंत्री नगर के पीजी कॉलेज आए थे। वहां से सौ मीटर की दूरी पर सड़क कई स्थानों पर काफी गहरी एवं कई जगह लंबी-लंबी दरारों में टूट गई है। यह सड़क गोराबाजार पीजी कॉलेज चौराहे से जिला अस्पताल की तरफ जाती है।
इसी रास्ते से मुख्य विकास अधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर प्रशासनिक अधिकारी एवं न्यायिक सेवा के लोग आते जाते हैं। उक्त मामले को उठाते हुए बुधवार को उधर से गुजरते हुए ब्रज भूषण दुबे ने सड़क को देखा और वहीं बैठकर सत्याग्रह करना शुरू कर दिया। आस-पास के लोगों ने भी उनका साथ दिया और बताया कि प्रतिदिन इस सड़क में लोग चोटिल होते रहते हैं।
ब्रज भूषण दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने के पहले इस सड़क का रंग रोगन हुआ था। जल निगम ने इस में पाइप डाला था, लेकिन सड़क को ठीक नहीं कराया गया। पक्की सड़क दुर्घटना का सबब बनी हुई है। उन्होंने नवागत जिलाधिकारी से मांग किया कि सड़क को तत्काल ठीक कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जाए। इस अवसर पर समग्र विकास इंडिया के गुल्लू सिंह यादव, विवेक कुशवाहा हनुमान बिंद, बंसराज यादव आदि लोग उपस्थित थे।