रेवतीपुर/ मरदह। दशकों पहले लाखों की लागत से निर्मित पकड़ी-गोपालपुर संपर्क मार्ग एवं रिंग रोड जर्जर और बदहाल हो चुका है। विभागीय उदासीनता का ही नतीजा है कि यह प्रमुख मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। बरसात हुए जलजमाव के चलते इस पर से गुजरना मुश्किलों भरा है। मरदह : स्थानीय बस स्टैंड मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 से कंसहरी कबीरपुर गांव होते हुए जलालाबाद बाजार तक जाने वाली 12 किलोमीटर लंबी सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त है। ऐसे में आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। दो पहिया वाहन और साइकिल चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। यह मार्ग क्षेत्र के कबीरपुर, सिरसी, बगही, लहुरापुर, जमुआरी, बहलोलपुर, तांती, नायकडीह होते हुए दुल्लहपुर बाजार जाने का मुख्य मार्ग हैं। सड़क टूटने के कारण जर्जर अवस्था में पहुंच गई है, जिससे दुर्घटना की आंशका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम दूसरे दिन भी जारी रहा। करदह कैथवली चट्टी पर संचालित सिक्सलेन और फोरलेन के कार्य में लगे ओवरलोड वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है।क्षमता से अधिक सामाग्री लादकर निकलने वाले वाहन आए दिन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो जा रहे हैं। सड़क दलदलनुमा होने की वजह से बड़े वाहन उसमें धंस जा रहे। टांडा अंबेडकर नगर से दर्जनों कि संख्या में ट्रक राख लादकर पहुचें सिक्सलेन के बगल स्थित फोरलेन निर्माणाधीन मार्ग पर ट्रक रास्ते में धंस गया। बीच सड़क ट्रक धंसने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया।ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से दो पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो गया।