फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant death

वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Tue, 06 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
road accedant death
नंदगंज। थाना क्षेत्र के मुड़वल पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रह्मभोज का निमंत्रण देकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने घायल युवक को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रेवसां गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह हकाड़ू (55) अपने मित्र आलोक कुमार सिंह के साथ मुड़वल गांव ब्रह्मभोज का निमंत्रण कर घर वापस लौट रहे थे। मुड़वल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। वाहन डिवाइडर से जा टकराया, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टरों ने दिनेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया और आलोक को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। हादसे की खबर मिलते ही रात में ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर लग गई। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मृतक के भाई मिथलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed