फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   road accedant death

कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा की ट्रक के धक्के से मौत

Mon, 05 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
road accedant death
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास सोमवार को ट्रक की जद में आने से कोचिंग पढ़ने जा रही साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक एवं खलासी को हिरासत में ले लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रजईपुर गांव निवासी खुशबू यादव (18) एसएस पब्लिक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। वह सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। यादव मोड़ के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस के साथ ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे किरास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। छात्रा तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता गुल्लू यादव होमगार्ड है। थाना प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक एवं खालासी को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed