फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Right to education highlighted in educational seminar

शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षा के अधिकार पर डाला गया प्रकाश

Fri, 03 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Right to education highlighted in educational seminar
गाजीपुर के मरदह में ब्लाक स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन क्षेत्र के एक मैरेज हाल में शुक्रवार को किया गया। इसमें शिक्षा के अधिकार, सर्व शिक्षा अभियान एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा-नारी सम्मान-नारी स्वावलंबन और सशक्तिकरण पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रिका सिंह यादव, श्रीराम राम, रामप्यारे राम को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह के साथ छाता, रामचरित मानस पुस्तक भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कोविड काल के दौरान मुहल्ला क्लास में अच्छा कार्य करने वाले 101 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आप सभी मिशन प्रेरणा के वह स्तंभ हैं जो अपनी लगन और परिश्रम से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था में सहयोग करके बदलाव ला सकते हैं। गांव में भ्रमण करें और अभिभावकों से भी संपर्क करें और उनसे संवाद स्थापित करते हुए मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों के बारे में प्रेरित करें तथा उन्हें जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने जिले को प्रेरक बनाने का आह्वान किया। कहा कि दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप, प्रेरणा लक्ष्य ऐप आदि संसाधनों का उपयोग करके किस तरह से हम शैक्षिक व्यवस्था को सुधार सकते हैं। सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, बुके भेंट कर बीईओ मरदह डा. कल्पना ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed