फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revenue Department

राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डीएम ने की बैठक

Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Revenue Department
गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह ने सोमवार को स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान योजनाओं की हरेक बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने लेखपालों से बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट 10 दिन में देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होने राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को निर्देश दिया कि पिछले दिनों बाढ़ की विभिषिका के कारण जनपद के कई गांवों की कृषि क्षेत्र भूमि बाढ़ की चपेट थी जिससे वहां की फसलें जलमग्न होकर नष्ट हो गई। इस मामले को संज्ञान लेते हुए लेखपालों को निर्देश दिया गया कि 10 दिनों के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों को स्थलीय निरीक्षण करें और सर्वे कर सही रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिससे किसानों की क्षतिपूर्ति की काम को तेजी से किया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed