बड़ी राहतः चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव, 19 संदिग्धों की और हुई सैंपलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले से भेजे गए संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आ रही है। बृहस्पतिवार को 29 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि इसमें कोरोना की जांच में तैनात किए गए छह चिकित्सक समेत स्वास्थ्य कर्मियों, रेलवे स्टाफ आदि के भी 34 सैंपल शामिल थे। आज विभिन्न स्थानों से कुल 19 लोगों की सैंपलिंग भी की गई है। इस प्रकार जिले भर से कुल 245 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है जिसमें से 39 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। शुरुआती दौर में पांच लोग पाजिटिव आए लेकिन उसके बाद से परिणाम लगातार नेगेटिव ही आ रहा है।
सबसे पहले गाजीपुर शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों में तीन पाजिटिव मिले। अगले ही दिन दिलदारनगर में भी वह दो मरीज मिले जो इन जमातियों से मिलेजुले थे तथा जलसे में शामिल हुए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया तथा गतिविधियों का पता लगाकर हर ओर से इनकी खोज की गई जो भी संदिग्ध दिखे उनकी सैंपलिंग की गई।
स्वास्थ्य विभाग को जहां भी संदिग्ध समझ में आ रहा है वहां लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। कोरोना ड्यूटी में लगाए गए समस्त स्टाफ तथा कोरंटाईन स्थलों, रेलवे के स्टाफ, जिला जेल के पांच कैदियों आदि हर जगह सैंपलिंग की गई।
बुधवार को भी 27 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। करीब बाईस दिनों से जिले में एक भी मरीज नहीं मिला जिससे लोगों में राहत है। दिलदारनगर में पुलिस ने 29 लोगों की सूची तैयार की। उन्हें जिला मुख्यालय स्थित रेलवे प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटीन किया गया।
हाट स्पाट एरिया को किया जा रहा सैनिटाइज
गाजीपुर जिले को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए जिले के रेड जोन एरिया तथा सभी हाट स्पाट पर जरूरी कवायदें की जा रही हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आने जाने वाली हर जगह तथा कोने कोने तक को सैनिटाइज किया जा रहा है। इन इलाकों में आने वाले घरों में सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। अब चिन्हित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों के सैनिटाइजेशन का क्रम बना हुआ है। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, पुलिस चौकी, जलकल विभाग मार्ग, सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी बैरेक, आरपीएफ बैरेक के साथ बस स्टैंड मार्गों को अग्निशमक विभाग के कर्मचारियों ने सैनेटाइज किया। सभी छह हाट स्पाट इलाके महुआबाग, नखास चौराहा, मछलीबाजार, टाउनहाल, बरबरहना आदि इलाका और दिलदारनगर के मरकजी मस्जिद, चिउटहां आदि इलाके सील हैं।